{"_id":"5a79f8074f1c1baa1b8b5fd2","slug":"141517942791-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके कॉलेज में छतों का पुननिर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके कॉलेज में छतों का पुननिर्माण शुरू
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में कमरों की जर्जर छतों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रबंध कार्यकारिणी ने शुरू कर दिया। प्रबंधक ब्रह्मसिंह, अध्यक्ष जयपाल सिंह, डॉ. सत्येंद्र वर्मा और प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्य शुरू कराया। कॉलेज के प्रबंधक ब्रह्म सिंह ने बताया कि कॉलेज का सन 1952 में इलाके के प्रबुद्घ लोगों ने बनवाया था। जिसमें किसानों का भरपूर सहयोग रहा। 65 वर्षों के दौरान कॉलेज के कई कमरों की छतें कमजोर हो गई हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रबंध कार्यकारिणी ने जर्जर हालत वाले कमरों की छतों पर फिर से लेंटर डलवाना और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सभी कमरों की छतों पर नया लेंटर डाल दिया जाएगा। इस दौरान सहदेव सिंह, गौरी शंकर, लोकेश, शिवकुमार, पुष्पेंद्र आदि रहे।