फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सभी परिषदीय स्कूल 30 तक भरे डैशबोर्ड पपत्र

सभी परिषदीय स्कूल 30 तक भरे डैशबोर्ड पपत्र

Mon, 29 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सभी परिषदीय स्कूल 30 तक भरे डैशबोर्ड पपत्र
शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को अपने अपने स्कूल का वेबसाइट पर डैशबोर्ड भरने के 30 जनवरी तक निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय तक सूचना डैशबोर्ड पर नहीं भरने वाले सभी प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय की जाएगी।
विज्ञापन

शाला सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को डैशबोर्ड भरना है, जिसमें सभी को अपने अपने विद्यालयों का स्वमूल्यांकन करते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सूचनाएं डैशबोर्ड पर भरकर ऑनलाइन वेब पोर्टल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। बेसिक सहायक शिक्षा निदेशक सहारनपुर के निर्देश के बाद बीएसए चंद्रशेखर ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने अपने स्कूल का डैशबोर्ड पपत्र भरकर उसे 30 जनवरी तक हर हाल में ऑनलाइन वेबपोर्टल भर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी को निर्धारित समय पर कार्य पूरा न करने पर विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी से फीडिंग कार्य में कोई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी को पूरा डाटा बड़ी ही सावधानीपूर्वक भरना है। इसके साथ ही उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से डैशबोर्ड प्रपत्र केवल कंप्यूटर ऑपरेटर से ही भरवाने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी कार्य का अनुश्रवण करें, जिससे कोई गलती न हो सकें। उन्होंने सभी को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी कार्यालय पर भेजने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed