{"_id":"59c0147d4f1c1bb1688b57b1","slug":"141505760381-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा जनक ने चलाया खेत में हल, घडे से टकराने पर हुआ सीता का जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा जनक ने चलाया खेत में हल, घडे से टकराने पर हुआ सीता का जन्म
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
श्री हनुमान धाम पर रामलीला रंगमंच पर सीता जन्म और श्रवण लीला का मंचन कियागया। रामलीला का सुंदर मंचन देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
रविवार रात श्री हनुमान धाम के रंगमंच पर राजा जनक अपनी महारानी सुनैना के साथ राज्य में बारिश न होने से परेशान हैं। पंडितों के सुझाव पर खेतों में हल चलाते हैं और हल जमीन में घडे़ से टकरा जाता है। जिसमें सुंदर कन्या के रूप में सीता का जन्म होता है। सीता के जन्म के बाद बारिश होती है। इसके अलावा रंगमंच पर श्रवण लीला मंचन भी किया गया। इस दौरान श्रवण कुमार द्वारा अपने माता पिता को तीर्थ यात्रा कराना, राजा दशरथ का शिकार के लिए जंगल पहुंचना, तीर लगने से श्रवण की मृत्यु और दशरथ को श्राप आदि का मंचन किया गया।
श्रवण कुमार का शानदार अभिनय तरुण खोटियान, दशरथ उत्तम नामदेव, राजा जनक उत्तम याहू, सुनैना आशीष निर्वाल, श्रवण कुमार के माता पिता का डॉ मांगेराम छोक्कर, उत्तम याहू ने किया। दृश्य निर्देशक लालसिंह लचक, दीपक सैनी, मंच निर्देशक वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, राकेश आचार्य, वस्त्र विभाग के प्रभारी बाल किशन सैनी, सन्नी सहगल, आदेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सेठी मौजूद रहे।