{"_id":"59a5b95a4f1c1b17278b46c2","slug":"141504033114-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुफ्त में मिलेंगे जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुफ्त में मिलेंगे जूते
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को अब नि:शुल्क यूनिफॉर्म के साथ ही जूते, जुराब और स्वेटर भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा पर इनके वितरण के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। शामली जनपद के लगभग 74 हजार छात्र और छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को गाइड लाइन भेज दी है। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि कोलकाता की कंपनी को चुना गया है। बच्चों के लिए तीन साइज चुने गए है। इसमें कक्षा एक से तीन तक, कक्षा चार से छह तक और कक्षा 7 व 8 का एक साइज चुना गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में लगभग 25 दिनों में जूते, जुराब और स्वेटर वितरित कर दिया जाएगा।