{"_id":"598a0ba44f1c1b5a058b4852","slug":"141502219172-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोंता रसूलपुर में स्वाइन फ्लू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोंता रसूलपुर में स्वाइन फ्लू की आशंका
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
थानाभवन क्षेत्र के सोंता रसूलपुर में भी बुखार से पीड़ित किशोर को स्वाइन फ्लू की आशंका बन गई है। गंभीर हालत में उसको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शामली से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बीमारी के बारे में परिजनों से जानकारी ली। साथ ही शिविर लगाकर गांव में लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया।
एक सप्ताह पूर्व थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी सीमेंट व्यापारी दिलशाद की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दिलशाद की मेडिकल रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उधर, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली कि गांव सोंता रसूलपुर निवासी एक किशोर को तीन अगस्त को बुखार आया था। किशोर की शामली में एक नर्सिंग होम में उपचार के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसको दिल्ली ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में गांव में पहुंची तथा किशोर के परिजनों से बात की और उसके लक्षणों के बारे में पता किया। इसके बाद, टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया और 76 लोगों की प्राथमिक जांच की। साथ ही 28 लोगों की स्लाइडें बनाई गई।
हींड में भी लगाया गया शिविर
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हींड में शिविर लगाया। इस दौरान डाक्टरों ने 270 लोगों की प्राथमिक जांच की और करीब 23 स्लाइडें बनाई। इस दौरान गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराय गया। शिविर में डा. विनय कुमार, डा. नेतराम, कृष्ण कुमार, अवधेेश वाडेकर आदि मौजूद रहे।