फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपा विधायक और एसडीएम में बहस

सपा विधायक और एसडीएम में बहस

Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सपा विधायक और एसडीएम में बहस
कैराना।
विज्ञापन

रामड़ा गांव के राशन की दुकान निलंबित करने को लेकर सपा विधायक नाहिद हसन और उपजिलाधिकारी की बहस हो गई। सपा विधायक ने राशन की दुकान के निलंबन को गलत बताते हुए पुन: जांच कराने की मांग की।
शनिवार शाम करीब 5.30 बजे कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन अपने कुछ समर्थकों के साथ एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से कहा कि रामड़ा गांव के राशन डीलर इरफान उर्फ फाना की दुकान नियम विरुद्ध निलंबित की गई है। वह नियमित रूप से राशन वितरण कर रहा था, लेकिन गांव में दूसरे पक्ष के लोग राजनीतिक रंजिश के चलते राशन डीलर का विरोध करते हैं। इस पर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने कहा कि राशन डीलर समय पर राशन नहीं बांट रहा था, जिसकी शिकायतें ग्रामीणों द्वारा की गई थीं। शिकायतों की पुष्टि जांच कराने पर हुई, जिसके बाद दुकान निलंबित करके नंगला राई के राशन डीलर से जोड़ दी गई। इसको लेकर विधायक और एसडीएम के बीच बहस भी हुई, लेकिन मामला शांत हो गया। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों सहित वहां से लौट गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में फायरिंग और पथराव भी हुआ था
रामड़ा गांव में राशन डीलर की दुकान को एसडीएम ने एक माह पूर्व निलंबित कर दिया था। इसको लेकर राशन डीलर इरफान और ग्राम प्रधान समसुद्दीन पक्ष में तनातनी चल रही है। 15 दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच गोलियां तक चल गई थीं और पथराव भी हुआ था। साथ ही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के 42 नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिनमें से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दोनों पक्षों की तहरीर पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद पर गरमा सकती है राजनीति
राशन की दुकान निलंबित करने का मामला कैराना क्षेत्र की राजनीति को गरमा सकता है। मालूम चला है कि मौजूदा ग्राम प्रधान भाजपा नेता से जुड़ा हुआ है, जबकि राशन डीलर सपा विधायक नाहिद हसन से जुड़ा हुआ है। राशन की दुकान को लेकर तनातनी काफी दिन से बनी हुई थी।

--- वर्जन ---
एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक चौधरी नाहिद हसन समर्थकों सहित उनसे मिलने आए थे और रामड़ा में राशन डीलर की दुकान निलंबित करने पर पुन: जांच कराने की बात कही। बाद में वह लौट गए। बहस के बारे में एसडीएम स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह पाए। उधर, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि विधायक से एसडीएम की बहस होने के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed