फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तालाब में डूबने से बालक की मौत, कोहराम

तालाब में डूबने से बालक की मौत, कोहराम

Sun, 09 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बालक की मौत, कोहराम
बाबरी (शामली)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में तालाब में डूबकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद, गमगीन माहौल में बच्चे के शव को दफना दिया गया।
राजेंद्र पुत्र गजे सिंह की पुत्री बॉबी अपने पति के साथ अपने मायके हिरनवाड़ा में ही रहती है। शुक्रवार दोपहर बॉबी का पांच वर्षीय पुत्र हनी घर से बाहर खेलता हुआ पड़ोस में स्थित तालाब के किनारे चला गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। काफी देर तक जब परिजनों को बच्चा कही नहीं दिखाई दिया, तो उसकी तलाश शुरू की गई। पड़ोसियों के यहां तथा गांव में ढूंढने के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने मंदिर के लाउडस्पीकर से एलान भी कराया। शुक्रवार शाम पांच बजे बच्चे का शव ग्रामीणों ने तालाब में उतराता हुआ देखा। इसकी खबर अन्य ग्रामीणों को लगने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। तालाब में बच्चे का शव मिलने की सूचना से हनी के परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में बच्चे के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed