{"_id":"59399f224f1c1bc6428b45c8","slug":"141496948514-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब का चिन्हीकरण करने पहुंचे लेखपाल से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब का चिन्हीकरण करने पहुंचे लेखपाल से अभद्रता
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। गांव दभेड़ी खुर्द में तालाब की जमीन का चिन्हीकरण करने पहुंचे लेखपाल के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। विरोध करते हुए चिन्हीकरण नहीं होने दिया। इस पर लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर चिन्हीकरण के लिए पुलिस बल की मांग की है।
गांव दभेड़ी खुर्द की ग्राम प्रधान मोशिना चौधरी ने तहसील दिवस में शिकायत कर कहा था कि तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। पूर्व में तालाब की जमीन की डोल बंदी कराई गई थी, लेकिन लोगों ने डोल को तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को उसी शिकायत पर लेखपाल बालेश्वर दास ने गांव में पहुंचकर तालाब का चिन्हीकरण किया। इसी दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए और चिन्हीकरण का विरोध करने लगे। आरोप है कि लेखपाल के साथ गाली गलौज भी की गइ। इस कारण लेखपाल बगैर चिन्हीकरण के लौट गया। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को सूचना भेजकर तालाब का चिन्हीकरण कराने के लिए पुलिस बल साथ भिजवाने की मांग की है।