{"_id":"64ab04e4a7ad0da5ef0d8624","slug":"1409-patients-got-treatment-at-chief-minister-health-fair-shamli-news-c-26-1-smrt1056-5536-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1409 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1409 मरीजों को मिला उपचार
विज्ञापन
- जिले के 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बारिश के दौरान भी मरीजों की भीड़ लगी रही। आरोग्य मेले में सबसे अधिक नजला, जुकाम व खांसी के मरीज रहे। 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1409 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के 146 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह दस बजे से बारिश में मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। मेले में सबसे अधिक मरीज नजला, जुकाम व खांसी के रहे। इसके अलावा वायरल बुखार, पेट दर्द, त्वचा, श्वास आदि के भी मरीज आए। आरोग्य मेले में 479 पुरुष, 663 महिला और 267 बच्चों को उपचार दिया गया। इस तरह से कुल 1409 मरीजों का उपचार हुआ।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया आरोग्य मेले में 25 चिकित्सकों और 100 पैरा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोग्य मेले में 1409 मरीजों का उपचार हुआ। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के 146 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया सबसे अधिक 69 मरीज हरड़ फतेहपुर मरीज आए जबकि सबसे कम 51 मरीज गढ़ी अब्दुला खां पीएचसी पर पहुंचे।