फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   14 new corona positives were found in the district

जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 11 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
14 new corona positives were found in the district
जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 14 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 16 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 206 हो गई है।
रविवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में शहर की टीचर कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोर व 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। भिक्की मोड़ धीमानपुरा में 35 व 42 वर्षीय दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिली। हाजीपुरा मोहल्ले में 18 वर्षीय युवक, पंजाबी कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक, शिव विहार रेलपार में 26 व 36 वर्षीय दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाई गई। टंकी रोड पर 36 वर्षीय महिला, दयानंद नगर में 27 वर्षीय महिला और कमला कॉलोनी में सात साल की बालिका कोरोना संक्रमित मिली है। गांव भभीसा में महिला सहित दो लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 14 नए केस मिले हैं, जबकि 16 व्यक्ति ठीक हुए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 206 हो गई है।
विज्ञापन

92 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने कोतवाली व गांव झारखेडी में रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों के कुल 92 सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच को लिए। नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन किट से 61 लोगों की जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आरटीपीसीआर किट से 31 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed