फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13860 students of high school will be promoted in the district

जिले में हाईस्कूल के 13860 छात्र-छात्राएं होंगे प्रोन्नत

Sun, 30 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
13860 students of high school will be promoted in the district
जिले में हाईस्कूल के 13860 छात्र-छात्राएं होंगे प्रोन्नत
विज्ञापन

शामली। शासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाईस्कूल की परीक्षा को निरस्त कर दिया है, जबकि इंटर की परीक्षाएं परिस्थितियां अनुकूल होने पर जुलाई के दूसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया है।
जिले में 2021 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में कुल 13860 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें संस्थागत 13671 और व्यक्तिगत 189 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शासन के निर्णय के अनुसार हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाएगा। इंटर की परीक्षा जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटा रहेगी। इंटर में संस्थागत 11841 व व्यक्तिगत 776 यानि कुल 12617 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

2021 में यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं की स्थिति
हाईस्कूल
संस्थागत- 13671
व्यक्तिगत - 189
कुल- 13860
इंटर
संस्थागत - 11841
व्यक्तिगत- 776
कुल - 12617
बोले प्रधानाचार्य, शासन का सही निर्णय
कोरोना संक्रमण काल में शासन ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित को देखते हुए शासन ने सही निर्णय लिया है। हाईस्कूल के छात्रों की उम्र करीब 14-15 साल होती है और परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या भी बहुत ज्यादा होती है। इंटर की परीक्षा होना जरूरी है। प्रोफेसनल कोर्स व डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए मेरिट की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रुचिता ढाका, प्रधानाचार्या श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली।
कोरोना महामारी को देखते हुए हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा न कराने का शासन का निर्णय सही है। इससे मेधावी अच्छी पढ़ाई करने वाले बच्चों को नुकसान होगा, लेकिन हालात को देखते हुए निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य के हित में है। इंटर की परीक्षा होना जरूरी है। आगे जहां छात्र को प्रवेश लेना होगा वहां अंकों की मेरिट की जरूरत होती है।
- लोकेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य आरके इंटर कॉलेज शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed