{"_id":"64cea1b3023ce2d2a809cc34","slug":"137-complaints-came-in-sampoorna-samadhan-divas-eight-were-resolved-shamli-news-c-26-1-sal1001-6948-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 137 शिकायतें, आठ का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 137 शिकायतें, आठ का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
- डीएम ने ऊन में, सीडीओ ने कैराना और एडीएम ने शामली तहसील में सुनी जन शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ऊन/कैराना। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ लगी रही। तीनों तहसील में अधिकारियों के सामने 137 शिकायतें आई, जिनमें मात्र आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। डीएम रविंद्र सिंह ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
ऊन तहसील सभागार में डीएम रविंद्र सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान फरियादियों के डीएम के समक्ष 40 शिकायती पत्र निस्तारण के लिए आए, जिनमें से मात्र दो शिकायतों का निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एसपी अभिषेक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से राजस्व विभाग, विकास विभाग, आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग आदि से संबंधित ज्यादा शिकायतें आई। इस अवसर पर एसडीएम ऊन विजय शंकर मिश्रा, जिला विकास अधिकारी रजत यादव समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
शामली तहसील में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 60 शिकायतें आई, जिनमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैराना तहसील में सीडीओ रंजीत सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सीडीओ के समक्ष राशन कार्ड बनवाने, आवास बनवाने, जलभराव से निजात दिलाने समेत 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें चार शिकायतों का मौके पर का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान सीडीओ को मोहल्ला पट्टोवाला निवासी पुनीत कुमार ने शिकायती पत्र देकर आरोप है कि उपनिबंधक कार्यालय में बेवजह युवकों की आवाजाही होती है, जो खुद को अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक बताते हैं। यह भी आरोप है कि फर्जी मोहर व फर्जी हस्ताक्षर कर नियमों का उल्लंघन किया जाता है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। इस अवसर एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार, तहसीलदार गौरव सांगवान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।