फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1365 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1365 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 12 Aug 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
1365 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs
शामली बरखंडी रोड पर  आरोग्य  मेले में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में जांच करते चिकित्सक
शामली। जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। आरोग्य मेलों में 1365 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, नजला व खांसी के आए। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 116 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित हुए। आरोग्य मेले में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। सुबह से ही मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर 56 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर 56 मरीजों को इलाज दिया गया। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। सभी पीएचसी पर 520 पुरुष, 635 महिला और 210 बच्चों की जांच कर उपचार दिया गया। इस तरह से 1365 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 116 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed