फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1340 voice recorders and CCTV cameras will be installed at 36 examination centers

Shamli News: 36 परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे 1340 वॉइस रिकॉर्डर व सीसीटीवी कैमरे

Wed, 01 Feb 2023 08:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
1340 voice recorders and CCTV cameras will be installed at 36 examination centers
- शासन के आदेश पर 740 वॉइस रिकॉर्डर और 740 सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए शासन के आदेश पर शिक्षा विभाग ने जनपद के 36 परीक्षा केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। सभी कक्षों में निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे।
16 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग भी तैयारी में जुटा है और परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए सख्त नजर आ रहा है। शासन ने भी परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने के आदेश दे रखे हैं। परीक्षा कराने के लिए 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी पर 1340 सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। जिससे किसी भी तरह की नकल न हो सके। साथ ही कोई भी शिक्षक बोलकर किसी भी छात्र की परीक्षा में मदद न कर सकें।
विज्ञापन

इसके लिए वहां 740 सीसीटीवी कैमरे व 740 वॉइस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। कई केंद्रों से शिकायत आ रही थी कि शिक्षक छात्रों को बोलकर या इशारा करके मदद करता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसी भी शिक्षक ने बोलकर उनको नकल कराने का प्रयास किया तो वह पकड़ में आ जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सरदार सिंह ने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगा दिए गए हैं। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed