{"_id":"6276bccf87736d47506542af","slug":"134-complaints-in-complete-resolution-day-20-resolved-shamli-news-mrt587654229","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 134 शिकायतें, 20 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 134 शिकायतें, 20 का निस्तारण
विज्ञापन
ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस शिकायत सुनते डीएम व एसएसपी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ ऊन/ कैराना। साढे़ चार माह माह बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जिले की तीन तहसीलों 134 शिकायतें आईं। मौके पर 20 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम जसजीत कौर ने ऊन तहसील में फरियादियों की शिकायतों की सुनी। इस दौरान अधिकारियों को चेतावनी कि फरियादियों की शिकायतों का समय पर निस्तारण न करने वालों को दंडित किया जाएगा।
डीएम के समक्ष 38 शिकायतें आईं। मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। एसएसपी सुकीर्ति माधव, एसडीएम ऊन विशु राजा, डीडीओ प्रमोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना, उप निदेशक कृषि शिवकुमार केसरी, तहसीलदार अजय कुमार शर्मा मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस मौके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर ज्ञापन देकर नलकूप पर मीटर न लगाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन अब सिंचाई के लिए नलकूप पर मीटर लगाने का आदेश जारी कर दिया। किसान के गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है, ऐसे में किसान कैसे बिल जमा कर पाएगा। सिंचाई के लिए नहर और नलकूप की व्यवस्था बढ़ाई जाए। जब तक मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की जाती तब तक नलकूप पर मीटर न लगाया जाए। ज्ञापन देने वालो में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल, जिला उपाध्यक्ष ऋषि पाल मलिक, शोएब खान चौधरी, संजीव लिलौन, सतवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप गर्ग आदि मौजूद रहे। इस दौरान 51 शिकायतें आईं। जिसमें 11 का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
कैराना में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायतें आई। चार शिकायतों का अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया।सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान चकरोड पर अवैध कब्जे, जमीनी विवादों, फर्जी मुकदमे दर्ज करने, राशन कार्ड बनवाने, विद्युत लाइन को बदलवाने व गलत बिजली बिल आने तथा पालिका द्वारा साफ सफाई कराने से संबंधित कुल 45 शिकायतें आई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना, न्यायिक उपजिला मजिस्ट्रेट मणि अरोरा, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल सहित बिजली विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका, खाद्य विभाग व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।