{"_id":"5aa02c5e4f1c1bc83b8ba859","slug":"133-students-quit-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"133 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को इंटर विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान, कॉमर्स वर्ग में अधिकोषण तत्व और व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। सभी परीक्षाओं में 2550 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 133 ने परीक्षा छोड़ी और 2417 ने परीक्षा दी। जीव विज्ञान का सरल पेपर देख परीक्षार्थी काफी खुश नजर आए।
बुधवार को बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में सामान्य व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। जिसमें 198 पंजीकृत रहे, एक ने परीक्षा छोड़ी और 197 ने परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। जिसमें 1682 पंजीकृत रहें, 1590 ने परीक्षा दी और 92 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं कॉमर्स वर्ग में अधिकोषण तत्व विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 670 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 40 ने परीक्षा छोड़ी व 630 ने परीक्षा दी।
जब कुछ छात्र-छात्राओं से जीव विज्ञान विषय के पेपर के बारे में पूछा तो सभी ने पेपर काफी सरल बताया और खुशी से झूमते नजर आएं। जिसमें हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के बाहर छात्रा शिखा, नेहा, वर्षा ने बताया कि पेपर सभी डायग्राम काफी सरल थे जो हल कर दिए।
विज्ञापन
डायग्राम से अच्छे अंक आएंगे। वहीं, छात्र अश्वनी व मनोज ने कहा कि पेपर में थ्योरी के प्रश्न भी आसान आए थे। कठिन प्रश्न थे भी तो वह अथवा के रुप में आए हुए थे। जिस कारण उन्होंने सरल प्रश्नों को ही हल करते हुए अच्छे अंक आने की उम्मीद बताई। उधर, कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि विज्ञान की परीक्षा में सचल दल की छापेमारी रही। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
सचल दल ने केंद्रों पर की चेकिंग
शामली। सीबीएसई इंटर में बुधवार को भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर 1256 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें से 22 ने परीक्षा छोड़ दी। जिसमें 12 परीक्षार्थी प्राइवेट और 10 परीक्षार्थी रेग्यूलर गैरहाजिर रहे। जिला समन्वयक एके गोयल ने बताया कि तीन सदस्य सचल दल ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
जिसके बाद कक्षों में परीक्षार्थियों की तलाशी ली। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। कई केंद्रों पर कुछ छात्र-छात्राएं स्कूल की यूनिफॉर्म में नहीं मिले। सभी को परीक्षा में अपने अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में ही आने के निर्देश दिए। परीक्षा छूटने के बाद शहर के सरती देवी राजाराम स्कूल और सेंट आरसी स्कूल परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र के बारे में पूछा तो राहुल, सुनील ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। सभी प्रश्न हल किए हैं। वहीं अनुल व सोनाली का कहना था कि पिछले वर्ष से पेपर इस बार कुछ कठिन था। हमारा पेपर ज्यादा खास नहीं गया है। ब्यूरो