फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1.33 crore development works were reviewed in the area panchayat meeting

Shamli News: क्ष्रेत्र पंचायत बैठक में 1.33 करोड़ के विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Tue, 24 Jan 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Jan 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
1.33 crore development works were reviewed in the area panchayat meeting
कैराना ब्लाक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मौजूद ग्राम प्रधान व ग्रामीण।
शामली, कैराना। विकास खंड कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत कार्य योजना की बैठक का आयोजन किया गया। वहां पिछले वर्ष पारित हुए 1.33 करोड़ के बजट से कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई और सभी को जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत कार्य योजना बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान पहुंचे। बैठक में पिछले वर्ष पारित किए गए 1.33 करोड़ रुपये के बजट से हुए नाली, खडंजे, सीसी सड़क व अन्य विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा पंचायत क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्यों के बारे में जानकारी की गई। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार धरातल पर विकास कार्य करा रही है। प्रत्येक वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार सबका साथ, सबका विकास को साकार कर रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं। शेष विकास कार्यों के लिए अनुमोदन भी लिए गए हैं, जिनमें तीन अमृत सरोवर भी शामिल हैं। शीघ्र ही अन्य कार्यों को भी हरी झंडी मिल जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र कुमार मिश्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed