{"_id":"644e6bd2ba4ef79daa009c36","slug":"1326-patients-got-treatment-at-chief-minister-health-fair-shamli-news-c-26-1-smrt1048-2460-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1326 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1326 मरीजों को मिला उपचार
विज्ञापन
-मौसम में बदलाव का दिखा असर, नजला, जुकाम, खांसी व वायरल बुखार के मरीज रहे ज्यादा
-115 लाभार्थियों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1326 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में मौसम में बदलाव का असर देखने को मिला। नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा रहे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 115 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
रविवार को जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। कभी धूप, कभी बारिश के चलते मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव की वजह से नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक आरोग्य मेले में लगभग 40 प्रतिशत मरीज इन्हीं रोगों से संबंधित आए। इनके अलावा त्वचा, श्वांस, पेट संबंधी रोगों के मरीज आए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1326 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इनमें 452 पुरुष, 754 महिला मरीज और 120 बच्चे शामिल रहे। सबसे अधिक 61 मरीज कैराना में अरबन पीएचसी पर आए, जबकि सबसे कम 41 मरीज फुगाना पीएचसी पर पहुंचे। इसके अलावा आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनाने के स्टाल लगाए थे। इस दौरान 115 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया आरोग्य मेले में 25 चिकित्सक और एक सौ पैरा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान 1326 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।