{"_id":"5cd70b21bdec22077a4279a5","slug":"131557596961-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जीने के ढुल्ले के नीचे दबकर राजमिष्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जीने के ढुल्ले के नीचे दबकर राजमिष्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलबे के नीचे दबकर राजमिस्त्री की मौत
कैराना। हरियाणा में राजमिस्त्री की जीने के लिंटर का ढुल्ला खोलते समय उसके मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। इस सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को हरियाणा में शव को पोस्टमार्टम के बाद कैराना लाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव को सपुर्द ए खाक कर दिया गया।
कैराना के मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी निवासी 45 वर्षीय राजमिष्त्री मोहम्मद उस्मान हरियाणा के जिला पानीपत के गांव डार में मकान बनाने का काम कर रहा था। शुक्रवार की सुबह उस्मान कैराना से काम पर हरियाणा गया था। उस्मान नए जीने के लिंटर का ढुल्ला खोलने लगा। इसी दौरान लिंटर की ढुल्ला अचानक नीचे आ गिरा। मलबे के नीचे दबकर उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। उस्मान के साथियों ने उसे मलबे के नीचे से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को हरियाणा में पीएम के बाद शव को कैराना लाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक के भाई मेहरबान ने बताया कि उसकी मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।