फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विषम परिस्थिति में भी नहीं घबराए दिव्यांशी और निशांत

विषम परिस्थिति में भी नहीं घबराए दिव्यांशी और निशांत

Sun, 28 Apr 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
विषम परिस्थिति में भी नहीं घबराए दिव्यांशी और निशांत
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा दिव्यांशी ने परीक्षा में मिले कम समय में प्रश्नपत्र हल करके अच्छे अंक प्राप्त करके सफलता पाई है। विद्यालय के कक्षा-12 वाणिज्य वर्ग के छात्र निशांत ने मां को कैंसर के बावजूद सेवा और पढ़ाई करके इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। दोनो छात्र छात्राओं को विद्यालय की ओर से स्वागत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा के मुताबिक हाईस्कूल की छात्रा दिव्यांशी का परीक्षा केंद्र शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज में लगा था। गणित प्रश्न पत्र के स्थान पर प्रारंभिक गणित का प्रश्न वितरित कर दिया गया था। कक्ष निरीक्षकों और केंद्र प्रभारी को शिकायत के बाद परीक्षा का ज्यादातर समय बीत गया था। केंद्र प्रभारी के निर्देश पर छात्राओं को गणित का प्रश्नपत्र जब वितरित किया गया, तब परीक्षा का समय सिर्फ एक घंटा बचा था। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा दिव्यांशी भी शामिल थी। एक घंटे के परीक्षा के समय में छात्रा दिव्यांशी ने गणित के सवाल हल कर दिए। हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम में दिव्यांशी को 86.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के मुताबिक विद्यालय का इंटरमीडिएट के छात्र निशांत संगल की मां को कैंसर है। अधिकतर समय मां की सेवा में लगा रहता है। मां की बीमारी और सेवा के बावजूद निशांत ने कक्षा-12 वाणिज्य वर्ग में कुल 500 अंकों में से 414 अंक प्राप्त करके परीक्षा करके सफलता पाई। कार्यक्रम में कालेज अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने छात्र निशांत संगल को सम्मानित किया।मौके पर मनोज शर्मा, अश्वनी कुमार, घनश्याम सारस्वत, सतीश आत्रे, रामनाथ, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed