{"_id":"5c8fda20bdec22068c429381","slug":"131552931360-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में अपराधिक तत्वो पर रखें कडी नजर: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में अपराधिक तत्वो पर रखें कडी नजर: एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक के दौरान सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक तत्वों की मंशा को भांपने का काम करें।
एसडीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करना होगा, जिससे प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनिश्चित कर लें कि उन्हें गांवों में आपराधिक तत्वोें की मंशा को भांपना होगा। अगर कहीं भी चुनाव में खलल डालने का अंदेशा हो तो तुरंत ही इसकी सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने मतदेय स्थलों के आसपास भौगोलिक स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय और साफ-सफाई में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही अपने अपने पोलिंग बूथों के आसपास के जिम्मेदार लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए उनके मोबाइल नंबर अपने पास रखें। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने हल्का दारोगा, लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार के बराबर संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल से 200 मीटर के अंदर यदि कहीं भवन निर्माण का मैटेरियल पड़ा हुआ है, तो उसकी जानकारी भी उन्हें दें, ताकि उसे समय रहते हटवाया जा सके। एसडीएम ने बताया कि विधानसभा कैराना क्षेत्र में 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 4 जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। वह सुपर जोन मजिस्ट्रेट की भूमिका निभा रहे हैं।