फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रात में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक , चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे

रात में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक , चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे

Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
रात में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक , चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे
कैराना (शामली)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सीओ आफिस के सामने शनिवार रात एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। रात करीब दो बजे सहारनपुर से पेपर लादकर एक ट्रक दिल्ली जा रहा था। सीओ आफिस के सामने पहुंचने पर दूसरे वाहन की सामने की लाइट के कारण चालक शफीक निवासी सहारनपुर को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और ट्रक उस पर चढ़ गया। जिससे ट्रक का तेल सड़क पर बिखर गया। ट्रक का एक्सल और टायर टूटकर कर दूर जा गिरे। हादसे में ट्रक चालक शफीक और क्लीनर जहीर निवासी सहारनपुर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। उधर, कैराना क्षेत्र के ग्राम मन्नामाजरा निवासी हारिस बाइक पर सवार होकर कांधला थानाक्षेत्र के गढ़ीदौलत मदरसे में आयोजित जलसे में शरीक होने के लिए जा रहा था। जब वह शामली रोड पर बाईपास के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे साइड मार दी, जिसमें वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बस सहित फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।


डिवाइडर पर नहीं है प्रकाश की व्यवस्था
पिछले दो माह से ठेकेदार द्वारा कांधला तिराहे से कोतवाली के सामने तक डिवाइडर को निर्माण कराया गया है। जबकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ। डिवाइडर के दोनों और की सड़क अभी तक चौड़ी नहीं हुई। डिवाइडर पर भी रिफलेक्टर नहीं लगाए गए हैं, जिस कारण रात में दुर्घटना की ज्यादा आशंका बनी रहती है। शनिवार रात जहां ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा वहीं एक दिन पहले भी एक मिनी ट्रक अचानक सामने आये डिवाइडर से बचने के प्रयास के पूर्व प्रमुख महेंद्र चौधरी की बिल्डिंग की रेलिंग से टकरा गया था। घटना स्थल पर मौजूद लोगो का कहना था कि ठेकेदार को डिवाइडर पर रिफलेक्टर लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed