फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नई तकनीक से अंजान डीलर ने दुकान की सरेंडर

नई तकनीक से अंजान डीलर ने दुकान की सरेंडर

Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
नई तकनीक से अंजान डीलर ने दुकान की सरेंडर
नई तकनीक से अंजान डीलर ने दुकान की सरेंडर
विज्ञापन

थानाभवन। केंद्र सरकार की ओर से पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन की गई सार्वजनिक वितरण प्रणाली समझ में न आने के कारण एक राशन डीलर ने अपनी दुकान को सरेंडर कर दिया। जबकि दूसरे डीलर का फिलहाल विभाग ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। दरअसल, आपूर्ति विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लगभग ऑनलाइन कर दिया है। हाल ही में विभाग ने सभी दुकानों पर ई-पॉश मशीनें लगाकर उन्हें आधार कार्ड से लिंक कर दिया है। इसके तहत उपभोक्ता को पहले दुकान पर पॉश मशीन में अंगूठा लगाना होगा, अंगूठा आधार से मेल खाने के बाद डीलर उक्त उपभोक्ता को राशन दे पाएगा। इससे पात्र व्यक्ति के पास ही राशन पहुंचेगा, साथ ही डीलर माह में जितने भी उपभोक्ताओं को राशन बांटेगा, उसकी जानकारी विभाग के पास भी पहुंचेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से राशन प्रणाली काफी हद तक पारदर्शी हो गई। कई राशन डीलर तो ऐसे हैं, जो अब तक इस व्यवस्था को समझ ही नहीं पाएं हैं। इसी के चलते एक दिन पहले गांव के बाजार क्षेत्र के राशन डीलर श्यामलाल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी दुकान को सरेंडर कर दिया। जबकि, गांव के ही एक अन्य डीलर मौहम्मद वली का अधिकारियों ने इस्तीफा फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। डीलर श्यामलाल ने बताया कि कम पढ़ाई करने के कारण वह अब नई व्यवस्थाओं को समझ नहीं पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने अपनी दुकान सरेंडर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed