{"_id":"5c65ad3dbdec2273ed39bdbc","slug":"131550167357-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों से बचाव को जनमानस को जागरूक करें चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगों से बचाव को जनमानस को जागरूक करें चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक रोग से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय भटनागर ने चिकित्सकों को संक्रामक रोगों से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
बृहस्पतिवार को संक्रामक रोगों की एकीकृत रोग निगरानी (आईडीएसपी) कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि जिले में संक्रामक रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार, मिजल्स, डिप्थीरिया, चिकन पॉक्स, बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू आदि की रोकथाम और बचाव के लिए जनमानस का जागरूक होना जरूरी है। इन रोगों से बचाव के लिए अभी से लोगों को जागरूक होना होगा, तभी जनपद में महामारी या संक्रामक रोगों के प्रसार से पूर्व ही नियंत्रण किया जा सकेगा। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डाक्टर पंकज गर्ग, सचिव डाक्टर शिखर गुप्ता, डाक्टर डीएस भटनागर, डाक्टर रणदेव तोमर, एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, डाक्टर नेतराम, डाक्टर अशोक कुमार हांडा, डाक्टर अनिल कुमार, डाक्टर केपी सिंह और शाइस्ता आदि मौजूद रहे।