{"_id":"5c2e54eebdec2256b37e7515","slug":"131546540270-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली मिल का साफ्ट लोन का शासन करेगा नए सिरे से विचार कैबिनेट की बैठक में दिया जाएगा अंतिम रुप,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली मिल का साफ्ट लोन का शासन करेगा नए सिरे से विचार कैबिनेट की बैठक में दिया जाएगा अंतिम रुप,
विज्ञापन
शासन शामली मिल के साफ्ट लोन पर करेगा विचार
शामली। स्वीकृत साफ्ट लोन के अलावा अवशेष धनराशि की व्यवस्था समय पर नहीं कर पाने के कारण शामली चीनी मिल को लोन की स्वीकृत धनराशि नहीं मिल पाई है। अब नए सिरे से सॉफ्ट लोन की पुन : प्रक्रिया चालू है। शासन में शामली चीनी मिल का साफ्ट लोन अधर में लटका हुआ है। कैबिनेट की बैठक में नए सिरे से विचार होगा।
शामली चीनी मिल ने 130 करोड़ 57 लाख 32 हजार रुपये, ऊन चीनी मिल ने 93 करोड़ 58 लाख रुपये के लिए आवेदन किया गया था। शामली चीनी मिल का 83 करोड़ रुपये व ऊन चीनी मिल पर 93 करोड़ 58 लाख रुपये का स्वीकृत करने के साथ अवशेष भुगतान के बाद लोन की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए गए थे। स्वीकृत लोन के समय शामली चीनी मिल पर 132 करोड़ व ऊन चीनी मिल पर 101 करोड़ रुपये बकाया था। शामली चीनी मिल द्वारा साफ्ट लोन के अलावा 49 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराने में जुटा रहा। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि शासन में शामली चीनी मिल को स्वीकृत साफ्ट लोन की धनराशि का मामला लंबित है।
साफ्ट लोन योजना का समय समाप्त
शासन की साफ्ट लोन की योजना पहले 30 अक्तूबर को पूूरी प्रक्रिया शामली चीनी मिल को अवगत कराई गई थी। योजना 30 नवंबर 2018 निर्धारित है। मुख्यमंत्री से मिलकर योजना को दस दिसंबर तक बढ़ाया गया, मगर शामली चीनी मिल धनराशि की व्यवस्था नहीं करा पाया और योजना की तिथि खत्म हो गई। योजना की तिथि निकलने के बाद चीनी मिल ने किसानों का 49 करोड़ रुपये का भुुगतान किया है। नए सिरे से शामली चीनी मिल की साफ्ट लोन की तिथि बढ़वाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। - सुरेश राणा, प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री।
विज्ञापन
पिछले वर्ष का चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति
मिल - अवशेष धनराशि
शामली- 83 करोड़ 11 लाख रुपये।
ऊन - शून्य
थानाभवन- 20 करोड़ रुपये
कुल भुगतान - 114 करोड़ रुपये
नए सत्र का अवशेष गन्ना भुगतान
गन्ना खरीद व चीनी बनी के आंकडे़
28 दिसंबर तक 186 करोड़ 33 लाख 79 हजार रुपये
गन्ना खरीद - 84 लाख 27 हजार क्विंटल
चीनी बनी - आठ लाख 26 हजार क्विंटल
भुुगतान की स्थिति - शून्य
कोट
बजाज समूह के थानाभवन मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह और ऊन मिल के जीएम केन अनिल अहलावत का कहना है कि इस जनवरी माह में नए सत्र का किसानों का बकाया भुगतान किया जाएगा।