{"_id":"5b9aab0d867a557fe1121811","slug":"131536862989-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला में 19 से शुरू होगा गणेश महोत्सव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधला में 19 से शुरू होगा गणेश महोत्सव कार्यक्रम
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला में 19 से शुरू होगा गणेश महोत्सव
कांधला। नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित अमित कश्यप के आवास पर श्रीगणेश महोत्सव समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष सुभाष सैनी तथा कार्यक्रम संयोजक अमित कश्यप ने बताया कि इस बार गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 19 सितंबर को श्री गणेश की 11 फुट ऊंची प्रतिमा गणेश पंडाल में विधि विधान के साथ विराजित की जाएगी। पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन भगवान का मंगल अभिषेक पूजा अर्चना होगी। 22 सितंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। हरियाणा और शामली के भजन गायक सहित सुंदर झांकी प्रस्तुत की जाएंगी। 23 सितंबर को मंदिर पंडाल से भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा में दो दर्जन झांकियां तथा शामली, मुजफ्फरनगर के बैंड शामिल रहेंगे। पूर्वी यमुना नहर पर गणेश प्रतिमा का विजर्सन किया जाएगा। इस दौरान साहब सिंह सैनी, राकेश कश्यप, अनुज शर्मा, दीपक शर्मा, बलराम, सोनू, अमित गर्ग, नितिन मलिक, टिंकू चौहान, सतबीर आदि रहे।