फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अटल काव्य संगोष्ठी का आयोजन

अटल काव्य संगोष्ठी का आयोजन

Thu, 13 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अटल काव्य संगोष्ठी का आयोजन
शामली। सेंट आरसी स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अटल काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने किया। कार्यक्रम में अरविंद संगल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कर्मठ, ईमानदार व महान नेता थे। जिन्होंने अपने कार्यकाल में परमाणु परीक्षण जैसा कदम उठाकर देश को मजबूत करने का काम किया है। वाजपेयी अपनी कविताओं के माध्यम से विपक्षियों का भी दिल जीत लेते थे। उनके निधन से देश ने एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अटलजी की लिखी कविताओं को पढ़कर सुनाया गया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, सुनील अरोरा टम्मी, शशि अरोरा पूर्व जिलाध्यक्ष, उषा आर्य सहित छात्र और छात्राएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed