{"_id":"5b82ea5342c79246435d7613","slug":"131535306323-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हादसों में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग हादसों में आठ लोग घायल
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिले भर में रविवार शाम को हुए हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीेएचसी में भर्ती कराया गया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव यूनुसपुर निवासी विनोद अपनी पत्नी रूमा, बेटे वीरु और बेटी आकांक्षा के साथ बाइक से फुगाना थाना क्षेत्र के गांव कुरावा में जा रहे थे। जब वह मानकपुर के पास पहुंचे, तो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शामली सीएचसी पहुंचाया। वहां विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, गांव रामपुर खेड़की निवासी छोटू, सतबीर और भोला रविवार शाम करीब छह बजे कस्बा कांधला से सब्जी खरीदने आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से भिड़ंत होने पर तीनों लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को कांधला सीएचसी में पहुंचाया। वहीं, गांव चौंदाहेडी निवासी नीटू पुत्र प्रवेश रविवार रात करीब साढ़े छह बजे बाइक से शामली आ रहा था। करनाल रोड पर आरके पीजी कॉलेज के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में नीटू घायल हो गया। राहगीरों ने उसको शामली सीएचसी लाकर भर्ती कराया।