फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीन की जांच करने खोडसमा पहुंची टीम

जमीन की जांच करने खोडसमा पहुंची टीम

Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
जमीन की जांच करने खोडसमा पहुंची टीम
चौसाना।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खोड़समा में चमरावाला सहकारी समिति के नाम चल रही जमीन के विवाद को लेकर जांच करने के लिए राजस्व विभाग की टीम सोमवार को खोड़समा पहुंची। मौके पर मौजूद किसानों और खेतों में कार्य कर रहे मजदूरों से बातचीत करने के बाद टीम लौट गई।

गांव खोड़समा गांव में राज्य सरकार की सैकड़ों बीघा जमीन है, जिसमें से चमरावाला सहकारी समिति के नाम पर करीब 32 हेक्टेयर जमीन है। उस पर समिति के पदाधिकारियों का कब्जा बताया जाता है। वर्ष 1996 में चमरावाला समिति का गठन किया गया था। पिछले दिनों भाकियू नेताओं और ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर इस जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की थी। आरोप लगाया था कि चमरावाला सहकारी समिति में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं तथा उक्त कृषि भूमि को ठेके पर देकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। सोमवार को इस मामले की जांच करने नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार तथा उनके साथ राजस्व विभाग की टीम गांव खोड़समा में पहुंची। खेतों में कृषि कार्य में लगे किसानों से पूछा कि इस जमीन का मालिक कौन है, तो किसानों ने बताया कि हमने तो जमीन ठेके पर ले रखी है। इस दौरान रणधीर सिंह, समरपाल तोमर सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर जांच करने आए थे। जांच रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed