फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नामदेव समाज की बैठक में तरक्की को लेकर मंथन

नामदेव समाज की बैठक में तरक्की को लेकर मंथन

Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नामदेव समाज की बैठक में तरक्की को लेकर मंथन
समाज की तरक्की के लिए शिक्षा जरूरी
विज्ञापन

शामली।
नामदेव युवा जनकल्याण समिति की ओर से शामली में नामदेव समाज की चिंतक बैठक में समाज की तरक्की के लिए मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा बिना उत्थान असंभव है।
शामली में टंकी रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रामकिशन नामदेव और संचालन उत्तम नामदेव ने किया। मुख्य अतिथि फिल्म डायरेक्टर उत्तम राव ने कहा कि संत नामदेव को महाराष्ट्र के घर घर में पूजा जाता है। इसलिए समाज उनको अपने तक सीमित न रखें। मध्य प्रदेश से आए पीके नामदेव ने कहा कि समाज में जो लोग अपनी जाति को छुपाने का प्रयास करते हुए उपनाम दूसरी जातियों के लगाते हैं, समाज ऐसे लोगों का बहिष्कार करे। नानौता से आए राजीव नामदेव ने कहा कि समाज को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक व राजनीतिक रूप से मजबूत करते हुए ऐसा संगठन तैयार करना होगा, जो देश व प्रदेश के हर कोने में हो। उन्होंने शामली में नामदेव महाराज की शोभायात्रा रोके जाने पर निंदा की। मुजफ्फरनगर से आए अनिल नामदेव और हरिद्वार से आए ओपी वर्मा ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई जाए। इस दौरान योगेश नामदेव, सुरेश नामदेव, राजेंद्र नामदेव, पवन नामदेव, आदेश नामदेव, राजकुमार नामदेव, रजनीश नामदेव, संदीप नामदेव, उत्तम नामदेव, श्रीकृष्ण नामदेव, अनुज नामदेव, नितिन नामदेव, राजकुमार मोहिनी, विजय बेदी, अरविंद नामदेव, श्याम सुंदर नामदेव, सतेंद्र नामदेव, शिवचरण नामदेव, मुकेश नामदेव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक रजनीश नामदेव ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय की स्थापना शामली में कराने की मांग
शामली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नगराध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा है कि जिला न्यायालय की स्थापना शामली मुख्यालय पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय शामली के स्थान पर कैराना में स्थापित किया जा रहा है, जिससे शामली की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तो 16 से 20 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह तथा 21 अगस्त से बेमियादी अनशन प्रारंभ किया जाएगा। पत्र भेजने वालों में राजीव कुमार, पंकज कुमार, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र निर्वाल, देवेंद्र सिंह, मुकुल निर्वाल, राजपाल सिंह, मोहित कुमार, ओमपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, विनोद तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed