फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आज शुगर मिलों पर धरना देंगे सपा कार्यकर्ता

आज शुगर मिलों पर धरना देंगे सपा कार्यकर्ता

Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आज शुगर मिलों पर धरना देंगे सपा कार्यकर्ता
आज शुगर मिलों पर धरना देंगे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी रविवार को प्रदेश भर में शुगर मिलों पर धरना प्रदर्शन करेगी।
शनिवार को सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार और जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने शामली में चौधरी चरण सिंह कालोनी में पत्रकारों से वार्ता की। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें किसानों को धोखा दे रही हैं। आठ हजार करोड़ रुपये पैकेज की बात कहकर किसानों को गुमराह किया गया है, जबकि किसानों के हाथ कुछ नहीं लगा। रिकवरी में .5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का मानक बना दिया है, जबकि रिकवरी बढ़ने पर उसका फायदा किसानों को मिलता था। पूर्व में 9.5 प्रतिशत रिकवरी से ऊपर रिकवरी पर किसानों को गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का लाभ मिलता था, लेकिन रिकवरी प्रतिशत का मानक 10.5 प्रतिशत कर दिया है, जिससे बढ़ाए गए 20 रुपये में से किसानों के हाथ सिर्फ साढ़े छह रुपये ही लगेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सभी चीनी मिलों पर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जनपद की तीनों चीनी मिलों पर धरना प्रदर्शन की जिम्मेदारी अलग अलग पदाधिकारियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed