{"_id":"5b54d05b4f1c1bb8538b4b97","slug":"131532285019-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी कराने आई आशा, तो अन्य आशाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी कराने आई आशा, तो अन्य आशाओं ने किया हंगामा
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशाओं का आंदोलन जारी
शामली। सरकारी अस्पताल में रविवार को एक आशा डिलीवरी कराने पहुंच गई। इस पर अन्य आशाओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई। हालांकि बाद में सब चली गई और मामला शांत हो गया। पिछले कई दिनों से आशाएं हड़ताल पर हैं और कोई काम नहीं कर रही हैं। मानदेय 20 हजार रुपये करने की मांग को लेकर वह हड़ताल पर हैं। रविवार को आशाएं धरने में सम्मिलित होने के लिए शामली सीएचसी प्रांगण में पहुंची थीं, लेकिन इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि आंदोलन के बावजूद भी कुछ आशाएं सीएचसी शामली पर गांव की महिलाओं की डिलीवरी करा रही हैं। सूचना पर आंदोलनरत आशाएं मौके पर पहुंच गई। आंदोलन के बावजूद आशाओं के काम करते पकड़े जाने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। बाद में संगठन की पदाधिकारियों ने आशाओं को कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को मजबूती देने की बात कही।