{"_id":"5b537be64f1c1b6f548b5e03","slug":"131532197862-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और मिनी ट्रक की भिडंत, कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और मिनी ट्रक की भिडंत, कार चालक की मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में कार चालक की मौत
शामली। गांव हाथी करौंदा के पास कार और मिनी ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन कब्जे में ले लिया।
मुजफ्फरनगर रोड स्थित सायंकाल तीन बजे हाथी करौंदा बिजलीघर के पास कार और मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक आमने सामने की टक्कर होने से गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने आनन फानन में कार चालक को बाहर निकाला और डायल 100 को सूचना देते हुए जिला अस्पताल के लिए भेजा। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे शामली क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी गौरव 35 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश निवासी सिलावर की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक में खाली प्लास्टिक कैरेट भरे हुए थे।