{"_id":"5b47a90b4f1c1bae288b630c","slug":"131531422987-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मीटर सप्लाई करने वाली दो कंपनियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मीटर सप्लाई करने वाली दो कंपनियों को नोटिस
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
मीटर की खराबी, विद्युत कटौती व बिजली चोरी की बढ़ती शिकायतों से नाराज गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उनके निर्देश के बाद विभाग ने जिले में विद्युत मीटर सप्लाई करने वाली दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा राज्य मंत्री ने कस्बे से बिजली चोरी व फाल्ट की समस्या को खत्म करने के लिए पांच हजार मीटर केबीसी केबल की सौगात दी है।
बृहस्पतिवार को गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने नगर पंचायत सभागार में विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जिले में एलएनटी व एक्योरेट कंपनी से विभाग विद्युत मीटर की खरीदारी कर रहा है। जिनसे अब तक जिले में करीब 40 हजार विद्युत मीटर खरीदकर लगाए जा चुके हैं।उन्हें कई जगह से विद्युत मीटर लगाने के नाम पर सौ से दो सौ रुपये तक की अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं, तो कई जगहों पर कंपनियों की ओर से लगाए गए मीटर ठप पड़े हैं। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए गन्ना राज्य मंत्री ने दोनों कंपनियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कंपनियों ने अपनी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया तो उनके साथ अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद गन्ना राज्य मंत्री ने क्षेत्र में की जा रही विद्युत कटौती पर भी नाराजगी जाहिर की।कहा कि ऊपर से विभाग को ग्रामीण क्षेत्र के लिए 18 घंटे बिजली मिल रही, तो ग्रामीणों को भी इतनी ही विद्युत आपूर्ति की जाए। क्षेत्र में बिजली चोरी व पुरानी लाइनों के फाल्ट की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने विभाग को क्षेत्र के लिए पांच हजार मीटर केबीसी केबल दिए जाने के निर्देश दिए। जिससे कि कस्बे को इस समस्या से भी निजात मिल सके। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने को निर्देशित किया। इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम एसके गुप्ता, द्वितीय सुधीर भारती, तृतीय सुरेश चंद व कैराना के अधिशासी अधिकारी एके वर्मा सहित विभाग के एसडीओ व अवर अभियंता मौजूद रहे।