{"_id":"5b3bc0ab4f1c1b78468b4694","slug":"131530642603-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम के कारण राहगीरों की मुसीबत
शामली। शहर के मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सरपट दौड़ने वाले वाहन जाम में रेंगते हुए नजर आए। जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया और व्यवस्था बनाई। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने नगर के मुख्य मार्ग चौक चौराहों पर पुलिस टीम के साथ भ्रमण करते हुए पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बात की और लोगों को सुरक्षा का भरोसा जताया।
चेकिंग से मचा हड़कंप
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुख्य चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह चेकिंग की गई। दुपहिया वाहन चालकों को चेक किया गया। पुलिस की चेकिंग से दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान कर दिये।