{"_id":"5b2bfae64f1c1b8c278b7113","slug":"131529608934-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ माह में माता रानी की विशेष पूजा अर्चना, प्रसाद चढ़ाकर मांगी मनोकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ माह में माता रानी की विशेष पूजा अर्चना, प्रसाद चढ़ाकर मांगी मनोकामनाएं
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जेठ माह में माता रानी की पूजा-अर्चना
शामली। ज्येष्ठ माह में बच्चों एवं परिवार की सलामती के लिए माता की पूजन -अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता मंदिर में सुबह के समय माता रानी के जयकारे गूंज उठे। देवी भक्तों ने पूजा-अर्चना कर माता रानी से मनोकामनाएं मांगी।
मान्यता है कि चेचक, खसरा आदि बीमारियों से बचाव के लिए जेठ माह की शुक्ल पक्ष में माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे मोहल्ला पंसारियान स्थित बड़ी माता मंदिर में जेठ माह की नवमी को व माता रानी की पूजा अर्चना की अलग ही मान्यता है। मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने माता रानी को हलवा-पुरी, चुनरी तथा श्रृंगार का सामान चढ़ाकर परिवार की सुख शांति के लिए मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। बच्चों तथा महिलाओं ने चाट और पकोड़ियों का भी आनंद उठाया। इस अवसर पर नीरज संगल, देवानंद गौड़, मुकेश गौड़, धनेंद्र संगल, विकास धीमान, अनुज सैनी, रोहित, राजू त्यागी, वाशुदेव गौड़, मिंटू प्रजापति आदि मौजूद रहे।