फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ईद के लिए सजने संवरने में मशगूल रही महिलाएं

ईद के लिए सजने संवरने में मशगूल रही महिलाएं

Sat, 16 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ईद के लिए सजने संवरने में मशगूल रही महिलाएं
शामली। ईद उल-फितर को लेकर मुस्लिम महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। मेहंदी लगवाने और सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में भीड़ रही। वहीं बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

शनिवार को मुस्लिम महिलाएं जुमे की नमाज के बाद बाजारों में खरीदारी करने पहुंचीं। बड़ा बाजार और नया बाजार में मेहंदी लगाने वालों के यहां भीड़ रही। वहीं ब्यूटी पार्लरों में पहुंचकर फेशियल, ब्लीच, फुल मेकअप, हेयर कटिंग, थ्रेडिंग आदि कराती नजर आई। पार्लर संचालकों द्वारा महिलाओं को लुभाने के लिए ऑफर दिए गए। बड़ा बाजार स्थित एंजल ब्यूटी पार्लर संचालिका सविता ने बताया कि ऑफर में फेशियल के साथ ब्लीच फ्री, कटिंग के साथ थ्रेडिंग फ्री, फुल मेकअप के साथ मेहंदी फ्री आदि स्कीम दी गई है। पार्लर संचालिका महिलाओं को फुल मेकअप करने में 1500 रुपये से लेकर 2000 हजार रुपये तक लेे रही है। वहीं मेहंदी लगाने वाले गोपाल व गौरव ने बताया कि देर रात तक मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक लगाई जा रही है। जिस कारण अच्छी कमाई हो रही है।
विज्ञापन


मेहंदी लगाने और मेकअप कराने के दामों की सूची
कार्य का नाम दाम
फेशियल 200
ब्लीच 100
फुल मेकअप 1500 से 2000
हेयर कटिंग स्टाईलिश 200
साधा कटिंग 50 से 100
थ्रेडिंग 15 से 20
मेहंदी हथेली 50 से 100
फुल बाजू 150 से 300
पैरों पर घुटनों तक 300 से 400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed