{"_id":"5b1c1caa4f1c1bf66e8b73c2","slug":"131528569002-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स छीनने का प्रयास करने वाले की लात-घुसों सरेआम पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का पर्स छीनने का प्रयास करने वाले की लात-घुसों सरेआम पिटाई
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पिटाई की वीडियो हुई वायरल, युवक का सिर फूटा
शामली। सरेराह महिला का पर्स छीनने का प्रयास कर रहे युवक की भीड़ ने जमकर पिटाई की। पुलिस आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से बचाकर किसी तरह अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसका सरकारी अस्पताल में उसका उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर निवासी एक महिला अजंता चौक के पास थी। उसी दौरान एक युवक आया तथा महिला का पर्स छीनने का प्रयास करने लगा। महिला ने उसको पकड़ लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद एकत्र हुई भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं घायल होकर युवक सड़क पर गिर पड़ा। अजंता चौक पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल युवक को भीड़ के कब्जे से लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंची तथा उसका इलाज कराया। उधर, महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देने से मना कर दिया।
19 जून को यूपी पुलिस की परीक्षा
पर्स छीनने के आरोप में भीड़ के गुस्से का शिकार हुए युवक ने बताया कि वह यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है और 19 जून को उसका पेपर है। पर्स छीनने के बारे में उसने बताया कि महिला ने उसे गलत समझा है। मैने महिला से पर्स नहीं छिना। उधर, युवक की सरेआम पिटाई की वीडियो किसी ने बना ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गई।
विज्ञापन
युवक पर पर्स छीनकर भागने के दौरान पकड़े जाने का आरोप है, पब्लिक ने उसकी धुनाई की है। मामले की जांच की जा रही है।
-जेएस कालरा
कोतवाली प्रभारी
-