{"_id":"5aea05c74f1c1b46098b7a3b","slug":"131525286343-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज डीएम के मेहमान रहेंगे टॉपर्स गरिमा और शिवम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज डीएम के मेहमान रहेंगे टॉपर्स गरिमा और शिवम
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी गरिमा और शिवम को मिलेगी डीएम की मेहमाननवाजी
शामली।
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रदेश में शामली जनपद का नाम रोशन करने वाली गरिमा गोयल और शिवम कुमार संगल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के मेहमान रहेंगे। दिन की शुरुआत उनके साथ करके कार्यालय में भी साथ रहकर उनके कार्य करने का तरीका समझेंगे।
शामली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा गरिमा गोयल ने हाईस्कूल में 93.5 प्रतिशत लेकर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया, तो सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शिवम कुमार संगल ने 91.4 प्रतिशत अंक पाकर इंटरमीडिएट में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। दोनों बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत से जनपद का नाम रोशन किया। इसी के चलते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने छात्र शिवम कुमार संगल और छात्रा गरिमा गोयल को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर से वार्ता कर दोनों बच्चों से संपर्क कराया। इसके बाद बच्चों को बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम आठ बजे तक डीएम के साथ रहने के लिए कहा गया। दोनों बच्चों ने भी इस पर अपनी सहमति जता दी है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि बच्चों को साथ रखने का उद्देश्य उन्हें प्रोत्साहित करना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर भी मिलेगा। दोनों बच्चों को कार्यालय की गति विधियों के बारे में भी बताया जाएगा और सिखाया जाएगा कि डीएम किस तरह कार्य करते हैं।