{"_id":"5ad8d9034f1c1b66098b5812","slug":"131524160771-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बैठक दिल्ली चलो का दिया नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बैठक दिल्ली चलो का दिया नारा
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ऑल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इकाई की कैराना ब्लाक के गांव पावटी कलां में बृहस्पतिवार को शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों ने शेयर पर आधारित नई पेंशन का कड़ा विरोध किया। वहीं जिला संयोजक नवनीत कुमार ने शिक्षकों को दिल्ली चलो का नारा दिया। 30 अप्रैल को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली में महारैली होगी। जिसको एतिहासिक बनाने के लिए सभी शिक्षक व कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाना होगा। वहीं जिला प्रवक्ता विजय पांडेय ने पुुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। जिसके बाद सभी शिक्षकों ने जय युवा, जय अटेवा, पुरानी पेंशन बहाल करो, हमें चाहिए पुरानी पेंशन आदि के नारे लगाएं। इस दौरान साजिद, सरवर, शीशराम, अमित कुमार, अनुपम, गुड्डन, कमला, निर्मला, राकेश, धर्मेंद्र, फहीम, लीलू आदि मौजूद रहे।