{"_id":"5acd0a3c4f1c1b613e8b46e6","slug":"131523386940-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पारित
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पारित
थानाभवन।
नगर पंचायत थानाभवन की बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, नाला निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही तालाब के विकास के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत कराने पर गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा का धन्यवाद दिया गया।
मंगलवार को थानाभवन नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष रफत परवीन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक आस्था के प्रतीक बूढ़ाबाबू तालाब के विकास के लिए स्वीकृति दिलाने पर चर्चा हुई। साथ ही मोहल्ला टंकी स्थित कालू की चक्की से लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 27 लाख 60 हजार रुपये की पहली किश्त भी जारी की जा चुकी है। यह निर्माण भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। बोर्ड बैठक में नई घास मंडी से रतन पेट्रोल पंप के पीछे तक नाला निर्माण कार्य का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने किया। इस दौरान सभासद नीरज गोयल, बोबी अरोरा, महबूब, वसीम त्यागी, ऋषिपाल सैनी, विनोद सैनी, रणवीर, महमूना, तसव्वर और प्रवीण आदि मौजूद रहे।