{"_id":"5a8b19ae4f1c1b3c718b5cc9","slug":"131519065518-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत बोर्ड की परीक्षा होगी 7 मार्च से होगी शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा होगी 7 मार्च से होगी शुरु
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शामली।
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा सात मार्च से शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए जनपद में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा 19 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा में जनपद के एक मात्र गांव लांक स्थित संस्कृत विद्यालय के 78 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एकमात्र गांव लांक में संस्कृत विद्यालय संचालित है, जिसमें परीक्षा के लिए 78 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें 72 परीक्षार्थी संस्थागत और छह विद्यार्थी प्राइवेट पंजीकृत है। परीक्षा कार्यक्रम में प्रथमा प्रथम में तीन, प्रथमा द्वितीय में पांच, प्रथमा तृतीय में आठ, पूर्व मध्यमा प्रथम में दस, पूर्व मध्यमा द्वितीय में 26, उत्तर मध्यमा प्रथम में 13, उत्तर मध्यमा द्वितीय में सात परीक्षार्थी पंजीकृत है। उप सचिव अनिल कुमार ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर परीक्षाएं सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए कहा है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की गई है। केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारण यंत्रों का प्रयोग व परीक्षा परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया जाए। प्रश्नपत्रों के रखरखाव के लिए केंद्र पर समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।