फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिन निकलते ही बाबूजी के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा हुजूम

दिन निकलते ही बाबूजी के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा हुजूम

Mon, 05 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिन निकलते ही बाबूजी के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा हुजूम
शामली।
विज्ञापन

सांसद हुकुम सिंह के निधन की सूचना पर हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उनके फार्म हाउस की ओर दौड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक यहां लोगों का आना जाना लगा रहा। लोगों ने बाबूजी को श्रद्धांजलि दी और दुख प्रकट कर अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर शनिवार रात सांसद हुकुम सिंह के निधन की खबर चलने के बाद लोगों को पता चल गया था कि अब बाबूजी नहीं रहे। आसपास के लोगों ने रात ही फार्म हाउस पर डेरा जमा लिया था। सुबह होते ही हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम फार्म हाउस की ओर दौड़ पड़ा। समाचार पत्रों में उनके निधन का समाचार पढ़ने के बाद भी गांव देहात के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बाइकों और कारों के माध्यम से लोगों का आना शुरू हो गया। कैराना, कैराना देहात, कंड़ेला, शेखूपुरा, हिंगोखेडी, जगनपुर, ऊंचागांव, डुंडूखेडा, सहपत, मामौर, इस्सोपुरटील, गढ़ीश्याम, कांधला, झिंझाना सहित दर्जनों गांवों और यमुना खादर के गुर्जर बहुल गांवों के लोगों का हुजूम अंतिम दर्शन के लिए फार्म हाउस पर पहुंचना शुरू हो गया। सूर्य उदय होते-होते हजारों की संख्या में लोग फार्म हाउस पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


पुलिस पर नहीं संभली भीड़, तो मंत्री ने जोड़े हाथ
बाबूजी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए जैसे ही ग्राउंड में लाया गया भीड़ बेकाबू हो गई। घंटों से अंतिम दर्शन के इंतजार में खड़ी भीड़ पुलिस पर नहीं संभली। इस दौरान जिम्मेदार लोगों ने समझाया भी, लेकिन शोरशराबे के बीच भीड़ नहीं मानी। जिसके बाद राज्यमंत्री सुरेश राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने हाथ जोड़कर भीड़ को पीछे हटने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed