{"_id":"5a64e04f4f1c1bca798b50b7","slug":"131516560463-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कराया जाएगा लखनऊ का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को कराया जाएगा लखनऊ का भ्रमण
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएंगे
शामली। जनपद के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अब लखनऊ का भ्रमण कराया जाएगा। सभी छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित की जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी जनपदों के बीएसए को पत्र भेजकर आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ का अलग अलग समय पर भ्रमण कराने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा निदेशक लखनऊ ने शुक्रवार को बीएसए को पत्र भेजकर जनपद के परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ का भ्रमण कराने का निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि आज के छात्र-छात्राओं के अंदर वैज्ञानिक जागरूकता एवं वैज्ञानिक जिज्ञासाओं के साथ ही विज्ञान के प्रति रुचि नहीं है, जिसके चलते आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ में एकता विहार में प्रतिदिन 3डी विज्ञान शो, साइमेक्स शो का आयोजन किया जाता है।बच्चों के लिए अत्यंत आकर्षक और रुचि पूर्ण प्रदर्शनी और गतिविधियां कराई जाती है, जिसमें बच्चों को वैज्ञानिक विषय जैसे मानव आचरण, जैव प्रौद्योगिकी क्रांति, अंतरजलीय अन्वेषण, विज्ञान उद्यान, पदार्थों का अद्भुत संसार, जल हमारा जीवन, मनोरंजक विज्ञान, प्रागैतिहासिक प्राणी उद्यान आदि विषयों पर दीर्घाएं विकसित कर जागरूक किया जाता है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को ऐसी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के निर्देश दिए। वहीं, सभी अधिकारियों को अपने अपने जनपद के परिषदीय स्कूलों के अध्ययनरत बच्चों को विज्ञान नगरी लखनऊ का भ्रमण कराने के लिए कार्यक्रम तय करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी को अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0522-2321804, 2327833 पर संपर्क करने के लिए निर्देश दिए हैं।
--वर्जन-------
शुक्रवार को इस विषय में बेसिक शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द ही जनपद के सभी प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम तय करते हुए आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ का बच्चों को भ्रमण कराने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।--- चंद्रशेखर बेसिक शिक्षा अधिकारी