{"_id":"5a43e6604f1c1b193e8bb33e","slug":"131514399328-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीनों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अमीनों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना/ऊन।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर शामली, कैराना और ऊन तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। 11 सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया।
बुधवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर शामली तहसील के संग्रह अमीनों ने जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह की अगुवाई में शामली, कैराना और ऊन तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिलाए जाएं, व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए, वेतन वृद्धि की जाए, राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान समाप्त किया जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीडन रोका जाए। संवर्ग की प्रमोशन व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किया जाए। शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, शिवकुमार, साजिद अली, संजय सिंह, खुर्शीद अहमद, गोपाल, इस्तियाक, रविंद्र कुमार, आशीष कुमार, महीपाल शर्मा, श्यामपाल आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन तहसील में संग्रह अमीनों ने धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगे उठाई। एसडीएम विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मांगें पूरी कराने की मांग की गई।
भारतीय किसान संगठन ने नाराजगी जताई
ऊन। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ऊन तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ, जिसकी अध्यक्षता उग्र सिंह और संचालन सुभाष शर्मा ने किया। इसके बाद एसडीएम विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, ट्रैक्टर को एनजीटी के दायरे से बाहर किए जाने आदि मांगे की गई। इस दौरान सत्यपाल प्रधान, रूप सिंह, महताब, विनोद चौधरी, रमेश , नदीम , नीरज राणा, डाक्टर रामपाल ,मोहर सिंह , मांगेराम आदि मौजूद रहे।