{"_id":"5a3d46234f1c1bce408be9ce","slug":"131513965091-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षकों ने नौ माह से पेंशन ना मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षकों ने नौ माह से पेंशन ना मिलने पर जताया रोष
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन की राजाज्ञा जारी न होने से परेशान होकर कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सभी सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारियों ने सीएम से समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराने की मांग की।
सभी शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन का निर्धारण किया जा चुका है। जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक और कर्मचारियों के लिए पेंशन की राजाज्ञा निर्गत न होने के कारण 31 मार्च 2017 व उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि नौ माह का समय बीत जाने के बाद भी पेंशन न मिलने से भूखमरी की कगार पर आ चुके है। उन्होंने ज्ञापन देते हुए सीएम से उच्चाधिकारियों को निर्देशित कर राजाज्ञा जारी करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि नवंबर माह में भी ज्ञापन दिया जा चुका है। इस दौरान कंवरपाल, चरण सिंह, शिवकुमार, सत्यपाल, उषा, सुशीला, सुधा, बीना, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।