फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भतीजे की रणनीति फेल कर विजेता बने अनवर हसन

भतीजे की रणनीति फेल कर विजेता बने अनवर हसन

Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
भतीजे की रणनीति फेल कर विजेता बने अनवर हसन
भतीजे की रणनीति फेल, विजेता बने अनवर हसन
विज्ञापन

कैराना (शामली)। नगर पालिका परिषद कैराना में हसन परिवार के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। एक तरफ थे सपा विधायक नाहिद हसन, जो सपा प्रत्याशी राशिद अली को जिताने के लिए भरपूर प्रयास में लगे थे, तो मुकाबले पर थे उनके चाचा हाजी अनवर हसन। चुनाव परिणाम सामने आया, तो हाजी अनवर अपनी चुनावी रणनीति में कामयाब साबित हुए।

शुक्रवार को कैराना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम को लेकर भी लोग उत्सुक नजर आए। यहां पर सपा से पूर्व चेयरमैन राशिद अली प्रत्याशी थे। उन्हें जिताने के लिए कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन भी पूरी मेहनत कर रहे थे। इसके अलावा पूर्व विधायक बशीर अहमद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी हाजी अनवर हसन ने सभी प्रत्याशियों को मात देते हुए 14615 वोट लेकर कैराना चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की, जबकि सपा प्रत्याशी राशिद अली 8547 वोट लेकर दूसरे नंबर रहे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी शमशाद अंसारी 8496 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। कैराना पालिका के चुनाव में अंसारी बिरादरी का बड़ी भूमिका बताई जाती है। सपा प्रत्याशी राशिद अली की हार में भी यही फैक्टर बताया जा रहा है, क्योंकि सपा ने पूर्व चेयरमैन राशिद अली को जब प्रत्याशी घोषित किया था, तो पूर्व चेयरमैन अब्दुल अजीज अंसारी ने सीधे तौर पर विधायक नाहिद हसन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। अब्दुल अजीज अंसारी का कहना था कि विधायक ने उन्हें सपा प्रत्याशी बनवाने का वादा किया था, लेकिन ऐन वक्त पर राशिद अली को प्रत्याशी बनवा दिया। जाहिर है अंसारी बिरादरी की नाराजगी का फायदा निर्दलीय प्रत्याशी हाजी अनवर को मिल गया। इसके अलावा भाजपा ने यहां पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। चर्चा है कि भाजपा की टीम भी अंदरूनी तौर पर निर्दलीय प्रत्याशी हाजी अनवर को समर्थन कर गई थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उन्हें मिले वोट
प्रत्याशी नाम ----- पार्टी ----- मिले वोट
हाजी अनवर हसन --- निर्दलीय----- 14615
राशिद अली------- सपा ----------- 8547
बशीर अहमद ----कांग्रेस---------- 1873
साजिद अली------ बसपा --------- 4527
शमशाद अंसारी ----निर्दलीय ---- 8496
मोहम्मद अली ------निर्दलीय---- 848
रिजवान -------- निर्दलीय------- 1407
फजल कुरैशी ------निर्दलीय------- 320
अंसार -------निर्दलीय---------- 87
इकराम ---------निर्दलीय------- 22
खुर्शीद ----------निर्दलीय--------- 20
नौशाद ---------निर्दलीय--------- 159
महेंद्र -------निर्दलीय--------- 174
राशिदा -------निर्दलीय------- 326
वरीस --------निर्दलीय------- 426
हारुन -----------निर्दलीय------- 30
अमित --------निर्दलीय------- 35
-------- विजेता वार्ड सदस्य
वार्ड संख्या -- विजेता ---- मिले वोट
1 ------ विशाखा ---------585
2 ---------सुरजपाल --------618
3 --------- मुरसलीन ---------889
4 ----------इलियास--------703
5 -------- इंतजार अंसारी ---- 498
6 ------ सुधीर कुमार------ 451
7 ----------वहीदन---------- 835
8 --------- नसीमा --------- 1072
9 --------शकुलत ---------1218
10 --------शबनम -----------396
11 ---------सालेहा -----------474
12 ----------फुरकान ---------476
13 ---------सालीम -----------915
14 ---------चांद सिद्दीकी -----428
15 -----------शगुन मित्तल -----980
16 --------मोहम्मद आसिम----- 740
17 --------- मेहराज ----------- 382
18 ----------सलमान----------461
19 ---------- इसराइल --------701
20 ----------फराह ----------- 362
21 ---------शाहिद ---------- 635
22 -------- नौशाद ---------- 741
23 -------- मेहरबान -------449
24 ----------शमशाद------- 953
25 ------शुकेब खान ------- 647
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed