{"_id":"5a170d9a4f1c1b59678bdb11","slug":"131511460250-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को उलझा रहे मतदान के आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को उलझा रहे मतदान के आंकड़े
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मतदान हो चुका है। मतपत्र पेटियों में बंद हैं, लेकिन मतदान के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे प्रत्याशियों और राजनीतिक पंडितों के गणित उलझ गए हैं। हर प्रत्याशी के अपने दावे हैं, लेकिन अलग अलग वार्ड में मतदान के प्रतिशत में आ रहे उतार चढ़ाव से चुनावी नतीजों की तस्वीर स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
दरअसल, शामली नगर पालिका में कुल 91580 मतदाता हैं, जिनमें से बुधवार को 55656 मतदाताओं ने मतदान किया। इस लिहाज से शामली नगर पालिका का कुल मतदान 60.77 प्रतिशत रहा। शामली को भाजपा का गढ़ कहा जाता है, जिसके चलते यहां वोटरों में ध्रुवीकरण की कोशिशें भी खूब हुई। वहीं, इस बार के चुनाव में मुसलिम मतदाताओं के रुख को भी अहम माना जा रहा था। क्योंकि समाजवादी पार्टी से सुमन शर्मा चुनाव लड़ी, तो निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल के पति राजेश्वर बंसल ने भी मुसलिम मतों को अपनी झोली में डालने की कोई कसर नहीं छोड़ी। इन परिस्थितियों की वजह से राजनीतिक पंडित आंकलन कर रहे थे कि यदि मुसलिम मतों में बंटवारा हुआ, तो उसका फायदा भाजपा को होगा।
वहीं, हिंदू बहुल इलाकों में भी मतदान को लेकर यही स्थिति बनी रही, जिस कारण भाजपा के पक्ष में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। वहीं, मतदान के प्रतिशत को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक भी अलग अलग आंकड़े फिट कर रहे हैं। हालांकि जनता जनार्दन का फैसला एक दिसंबर को मतगणना होने पर ही सामने आ पाएगा कि कौन सा प्रत्याशी अपनी रणनीति में कामयाब हुआ और कौन फेल हो गया।
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल इलाकों की स्थिति
तिमरशाह के बूथों पर सिर्फ एक ही बूथ पर 63 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन अन्य बूथों पर 44,54,41,55,55 और 41 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह काजीवाडा में सिर्फ एक बूथ को छोड़कर अन्य पांच बूथों पर 60 और 70 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ। पंसारियान के पांच बूथों में एक बूथ पर 72 तो अन्य चार बूथों पर 60 से अधिक प्रतिशत रहा, जबकि कलंदरशाह में तीन बूथों पर 60 से ज्यादा और एक बूथ पर 76 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।
हिंदू बहुल वार्डों की स्थिति
हिंदू बहुल वार्डों में दयानंदनगर में छह बूथों में से तीन पर 60 से ऊपर और तीन पर 55 से 60 प्रतिशत के बीच हुआ, जबकि धीमानपुरा में सभी पांच बूथों पर 50 से 60 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ। नगर पालिका कालोनी के छह बूथों में से तीन 60 से ज्यादा और तीन पर 50 से 55 प्रतिशत के बीच रहा। गुजरातियान में तीन बूथों में एक पर 75, जबकि दो पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, जाट बहुल वार्ड माजरा में दो बूथों पर 60 से ज्यादा, तो दो पर 50 से ज्यादा मतदान हुआ, जबकि काकानगर के सभी छह बूथों पर 50 प्रतिशत के आसपास मतदान हुआ। वहीं, आर्यपुरी विश्वकर्मानगर में तीन बूथों पर 60 प्रतिशत से ज्यादा और एक बूथ पर 58 प्रतिशत रहा।
सर्वाधिक और सबसे कम प्रतिशत वाले बूथ
नगर पालिका परिषद शामली में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत घेरबुखारी के एक बूथ पर 79 प्रतिशत रहा। जबकि इस वार्ड के अन्य बूथों पर 55, 49, 49 और 61 प्रतिशत ही रहा। वहीं, सबसे कम मतदान काजीवाड़ा के एक बूथ पर 37, लेकिन अन्य बूथों पर 70,68,61,64 और 57 प्रतिशत हुआ। इसी तरह पंजाबी कालोनी में एक बूथ पर 39, जबकि अन्य बूथों पर 64,72,61 और 68 प्रतिशत रहा।
वार्ड --- बूथों की संख्या -- मतदान प्रतिशत
गौशाला रोड-- 4 ----------- 67, 61, 65, 53
नंदू प्रसाद --- 4 ------------- 57, 55, 53,60
लाजपतराय -- 3 ----------- 70, 73, 71
बूढ़ा बाबू ------ 3 ------------ 76,69,76
शुगर मिल ----4 -----------68,63,56,41
काजीवाडा ----6 ----------- 70,68,61,64,37,57
दयानंदनगर द्वितीय --6 ------67,57,55,69,58,67
माजरा ---------------5------ 56,64,67,47,51
पंजाबी कालोनी -------5-----64,72,39,61,68
शांतिनगर -----------5 ------68,71,47,73,62
रेलवे स्टेशन रेलपार -- 5 --- 56,66,65,74,59
नगरपालिका एरिया -- 4 ---- 61,64,71,62
अटल बिहार ----------3--------49,66,62
पंसारियान ----------5 ------72,61,55,62,66
घेरबुखारी ----------- 5---- 55,49,79,49,61
दयानंदनगर प्रथम--4---- 69,69,55,67
तिमरशाह ----------8-----44,63,54,41,55,55,41,50
कलंदरशाह --------4------63,76,67,64
आर्यपुरी विश्वकर्मानगर--4---58,66,60,62
काकानगर ------------- 6----54,41,59,48,43,44
नगरपालिका कालोनी --6--- 64,52,61,54,56,61
देहली गेट --------------4----73,69,72,53
गुजरातियान ---------3------75,66,66
धीमानपुरा ------------5----52,53,57,52,58
नया बाजार -----------3 ---- 61,56,62