{"_id":"5a0f311b4f1c1bc1678bc2b7","slug":"131510945051-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी बेसिक ने किया जनपद के एडेड कॉलेजों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी बेसिक ने किया जनपद के एडेड कॉलेजों का निरीक्षण
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सहायक निदेशक शिक्षा ने जनपद के विभिन्न एडेड कॉलेजों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने छात्र छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती का ब्योरा लिया। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय बनत और बीएसए कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
शासन के निर्देश पर एडेड कॉलेेजों की स्थिति जानने को एडी बेसिक अनुराधा शर्मा जनपद में तीन दिवसीय निरीक्षण पर हैं। वह बृहस्पतिवार शाम 4.30 पर सहारनपुर मंडलीय जिला समन्वयक नीरज कुमार के साथ बीएसए कार्यालय बनत पहुंचीं। फाइलें चेक की और कर्मचारियों की उपस्थिति का ब्योरा लिया। जिसमें कई कर्मचारियों के समय से पहले चले जाने पर नाराजगी जताते हुए उनकी रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज कराई। जिसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय बनत का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने छात्राओं का ज्ञान परखा और मिड-डे मील भी चेक किया। शुक्रवार को उन्होंने जनपद के चार एडेड कॉलेजों का निरीक्षण किया।
जिसमें उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी शामली भारत भूषण व एमडीएम डीसी जितेंद्र को साथ लेकर जयजवान जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट, जनता जूनियर स्कूल बहावड़ी, कृष्णा विद्या मंदिर हाईस्कूल काबड़ौत और आर्य समाज इंटर कॉलेज धीमानपुरा शामली का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने वहां पर सभी तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों का ब्योरा लिया। कितने पद शिक्षक और कर्मचारियों के खाली चल रहे और किस कक्षा में कितने छात्र छात्रा और मौके पर मिले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का भी ब्योरा लिया। एडी बेसिक अनुराधा ने बताया कि जनपद के 17 एडेड कॉलेजों का निरीक्षण करना है। एक माह के अंदर सभी 17 एडेड स्कूल, कॉलेजों की स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेजनी है। शनिवार को भी एडेड स्कूल, कॉलेजों का निरीक्षण किया जाएगा।