{"_id":"59f8c94b4f1c1b79548ba3d2","slug":"131509476683-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल की अपेक्षा इस साल होगी ज्यादा सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल की अपेक्षा इस साल होगी ज्यादा सर्दी
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहने के कारण मौसम में अचानक बदलाव शुरू हो गया। पूरे दिन आकाश में धुंधली धूप से मौसम में नागरिकों को ठंडक अहसास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस साल पिछले सालों से अधिक सर्दी पड़ेगी।
दीपावली के बाद रात के समय मौसम में धीरे धीरे बदलाव चल रहा था, मगर दिन धूप निकलने से मौसम सामान्य चल रहा था। मंगलवार की सुबह आकाश में बादल छाए जाने के बाद कोहरा पड़ना शुरू हो गया। पूरे दिन मौसम में लोगों को ठंडक महसूूस की गई। दिन का अधिक तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिह ने बताया कि पिछले साल नवंबर के माह तक गर्मी का अहसास रहा था। इस साल अक्तूबर के माह में पंखे बंद हो चुके हैं। रात का न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियश तक चला गया है। उन्होंने बताया कि इस साल पिछले साल से ज्यादा सर्दी पड़ेगी। सर्दी शुरू होने से गेहूं के लिए मौसम अनुकूल होरहा है।